पटना , फरवरी 25 -- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गयी है।

बिहार सरकार के उद्योग विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा हैं। इच्छुक आवेदक 15 मार्च 2026 को अपराह्न 05:00 बजे तक उद्यमी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर 1800 345 6214 पर किसी भी जानकारी के लिये कॉल किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि तक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।उद्योग विभाग ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय पर आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि तकनीकी असुविधा से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित