समस्तीपुर,31मार्च(वार्ता) बिहार में समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के विकास में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) की सांसद शाम्भवी चौधरी ने मंगलवार को जिले के मुक्तापुर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी ) के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुरूआत की। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में यातायात सुगमता एवं आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है।उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्मित होने वाले इस ओवरब्रिज की कुल लम्बाई 1640 मीटर है। जिसके निमार्ण पर लगभग 99.23 करोड़ रूपये खर्च होगें। इस पुल का निमार्ण अगले दो वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर समस्तीपुर की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक अश्वमेध देवी,नगर निगम की महापौर अनिता राम, उप महापौर राम बालक पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, लोजपा (रामविलास ) जिलाध्यक्ष हीरा सिंह, हिंदुस्तानी आवाम (हम) के जिलाध्यक्ष धीरज ठाकुर समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित