मुंबई , मार्च 07 -- रिलायंस उद्योग समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी और उनके पुत्र अनंत अंबानी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब की शनिवार को मुंबई में अपने आवास पर मेजबानी की।

रिलायंस की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि राष्ट्रपति स्टब ने दोपहर का समय सौहार्दपूर्ण उनके आवास पर बिताया ।

रिलायंस उद्योग ने कहा है कि वहां मेहमान राष्ट्रपति के "समारोह में मित्रता, सार्थक बातचीत और साझा मूल्यों के माध्यम से संबंधों को मजबूत करने की भावना झलक रही थी।"राष्ट्रपति श्री स्टब अपनी भारत यात्रा के पहले चरण में दिल्ली में थे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आधिकारिक स्तर की बातचीत की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित