मुंबई , अप्रैल 25 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के परेल प्रतिष्ठित किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल का नाम जल्द ही बदला जा सकता है। इस संबंध में आए एक प्रस्ताव पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अस्पताल का नाम बदलकर 'कौशल्या श्रेष्ठ एकलव्य मेमोरियल अस्पताल' किए जाने की संभावना है। नाम बदलने के इस प्रस्ताव को नागरिक निकाय की स्वास्थ्य समिति ने पहले ही अपनी मंजूरी दे दी है और अब इसे आगे की समीक्षा और प्रतिक्रिया के लिए नगर आयुक्त के पास भेज दिया गया है। इस अस्पताल का संचालन बृहन्मुंबई नगर निगम करती है।

वर्तमान में यह प्रस्ताव प्रशासनिक स्तर पर विचाराधीन है और उचित मूल्यांकन के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित