मुंबई , अप्रैल 09 -- मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम टर्मिनल-1 पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी।
हवाई अड्डे की संचालक कंपनी अडानी एयरपोर्ट्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि आग शाम छह बजकर 10 मिनट के आसपास लगी थी।
प्रवक्ता ने बताया कि आपात प्रतिक्रिया दल ने आग पर कुछ ही मिनटों में काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना का हवाई अड्डे के संचालन पर कोई असर नहीं हुआ।
जिस समय यह घटना हुई थी उस समय टर्मिनल-1 पर हजारों की संख्या में यात्री मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित