मुंबई , जनवरी 30 -- देश की आर्थिक नगरी मुंबई में शुक्रवार को बड़े हिस्सों में घनी धुंध छायी रही। शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) तेजी से बढ़कर 309 तक पहुंच गया। जिससे सायन और वडाला जैसे कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' से भी खराब होकर 'खतरनाक' स्तर पर पहुंच गया।

शहर में पीएम2.5 का स्तर 146 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों पर पड़ सकता है।

शहर में प्रदूषण बढ़ने के मुख्य कारणों में वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और औद्योगिक गतिविधियां शामिल हैं।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में आज दोपहर या शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। शहर का तापमान 21 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

यह तापमान पिछले एक सप्ताह की तुलना में थोड़ा अधिक है, जो मौसम में धीरे-धीरे बदलाव का संकेत देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित