मुंबई , दिसंबर 28 -- मुंबई महानगर के अंधेरी ईस्ट इलाके में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अग्निशमन दल के अधिकारी के अनुसार अंधेरी ईस्ट के रमाबाई आंबेडकर नगर में एक चॉल के कमरे में भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि विनीता भोइते नाम की महिला का लगभग पूरा अंग जल गया और झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। दो अन्य, 75 वर्षीय नामदेव काशीनाथ सकपाल और 70 वर्षीया लक्ष्मी नामदेव सकपाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वे कस्तूरबा अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित