मुंबई , फरवरी 11 -- महाराष्ट्र में मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट स्थित ओशिवारा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं सहित पांच अवैध बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पिछले कुछ वर्षों से गैरकानूनी तरीके से भारत में घुसकर शहर में रह रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह मामला विदेशी नागरिक अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। यह तलाशी अभियान ओशिवारा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय चव्हाण की निगरानी में चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित