मुंगेर, मार्च 30 -- बिहार के मुंगेर जिले में सोमवार को जीविका के तत्वावधान में "ज्ञान प्रबंधन एवं संचार" विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद एवं जिला परियोजना प्रबंधक अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावी लेखन और संचार समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जीविका की ओर से किए जा रहे सराहनीय कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रसारित कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने अनुभवों और सफलताओं को समाज के सामने लाने में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि और लोग भी इससे लाभान्वित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित