मुंगेर, अप्रैल 23 -- बिहार के मुंगेर जिले में लू से पीड़ित मरीजों की चिकित्सा के लिए मुंगेर के मॉडल हॉस्पिटल और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लू वार्ड की स्थापना की गई है। मुंगेर के जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने बताया कि मुंगेर जिले के मॉडल हॉस्पिटल और सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटा चिकित्सकों को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध करा दी गई है।

मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ.राजू ने बताया है कि लू के प्रकोप से पीड़ित मरीजों की चिकित्सा के लिए मुंगेर मॉडल हॉस्पिटल और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी लू वार्ड तैयार रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित