मुंगेर , अप्रैल 22 -- बिहार के मुंगेर जिले में बरियारपुर थाना की पुलिस ने बुधवार को अंतर जिला शस्त्र तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को 15 देसी पिस्तौल और 30 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देशन में मुंगेर जिले में अवैध शस्त्र निर्माण और शास्त्र तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज मुंगेर जिले की बरियारपुर थाना की पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अभिषेक आनंद और थानाध्यक्ष अमरेश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 80 पर कुंदरकट्टा पुल के समीप दो शस्त्र तस्करों को 15 देसी पिस्तौल और 30 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार शस्त्र तस्करों की पहचान राजकुमार और बदरुद्दीन के रूप में की गयी है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित