मुंगेर , अप्रैल 02 -- मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में शंकरपुर मिल्की गांव के एक खेत की झोपड़ी में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के साथ वहां काम करने वाले दो शस्त्र कारीगरों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने आज संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री से दो व्यक्तियों अमित कुमार कर्नल और अभिमन्यु उर्फ़ मन्नू यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार दो व्यक्तियों के पास से दो निर्मित देसी कट्टा, दो जीवित कारतूस ,एक बेस मशीन, एक ड्रिल मशीन, एक लोहे का अर्ध निर्मित बैरल और हथियार बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किया । छापेमारी के समय फरार अन्य कारीगरों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित