जौनपुर , मार्च 08 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह ने रविवार को कहा कि मीडिया समाज के दबे कुचलें लोगों की आवाज बुलंद करता है, इसलिए मीडिया को समाज का दर्पण कहा जाता है।
जिले के बदलापुर क्षेत्र में सल्तनत बहादुर पीजी कालेज के सभागार में जौनपुर पत्रकार संघ बदलापुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते हैं। यह समाज शासन व प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए लोगों की समस्याओं को हल करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि जोखिम भरा कार्य होने के बावजूद पत्रकार जनता की आवाज को उठाता है और उन्हे न्याय दिलाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित