चंडीगढ़ , फरवरी 10 -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। मिलावट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगाफ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, हरियाणा के आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दूध और दूध से बने उत्पादों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक राज्य के विभिन्न जिलों में पनीर, देसी घी, दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों के नमूने लेकर सरकारी प्रयोगशालाओं में जांच कराई गई।
जांच रिपोर्ट में कई नमूने असुरक्षित अवमानक और गलत ब्रांडिंग वाले पाए गए। इसके बाद संबंधित खाद्य व्यवसाय संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पलवल, हिसार, नूंह, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी और पानीपत सहित कई जिलों में विक्रेताओं की दुकानों को सील किया गया तथा कुछ मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित