चंडीगढ़ , जनवरी 16 -- पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने शुक्रवार को कहा कि सरकार स्कूलों में सेमिनारों और समागमों के माध्यम से घटिया या मिलावटी दूध, पनीर, घी और अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच संबंधी जागरूकता मुहिम शुरू करने जा रही है।

श्री संधवां ने कहा कि यह मुहिम फरीदकोट जिले के कोटकपुरा से शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि आम लोगों को भी मिलावटी उत्पादों की जांच का तरीका देखने और सीखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वे अपने स्तर पर ऐसे गैर-मानक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल कर सकें। वह इस मुहिम में पंजाबियों का सहयोग चाहते हैं, ताकि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के लोगों की अच्छी सेहत बनाये रखने में मदद की जा सके। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार मिलावटखोरी के खतरे को खत्म करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और रिश्तेदारों या नजदीकी संबंधियों तक को भी बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित