मिर्जापुर , फरवरी 9 -- मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बाइक के पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार जमालपुर निवासी विवेक मौर्य (22) पुत्र वीरेंद्र मौर्य तथा अब्बास अली (23) पुत्र हसनैन अली रविवार रात करीब 11 बजे नारायणपुर से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। रानीबाग-जमालपुर मार्ग पर जयापट्टी गांव के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार के कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित