मिर्जापुर, मार्च 1 -- उत्तर प्रदेश में मिजापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ट्रेलर की चपेट में आ जाने से स्कूटी सवार दंपति की मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के रीवा जयापट्टी गांव निवासी नन्दूराम (65) अपनी पत्नी कृष्णावती देवी (60) को लेकर किसी काम से स्कूटी से वाराणसी गए हुए थे। शनिवार को रात को अपने घर लौट रहे थे कि वाराणसी सोनभद्र राजमार्ग पर स्थित बरईपुर गांव के पास सोनभद्र कट पर पीछे से आ रहा एक ट्रेलर स्कूटी को रौंदते आगे निकल गया।

इस हादसे में गंभीर रुप से घायल दंपति को स्थानीय लोगों ने रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दोनो ने दम तोड़ दिया।

अदलहाट थाना प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने मृत्यु की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कूटी सवार दम्पति वाराणसी गए थे, लौटते समय घटना हुई। चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित