रायगढ़ , दिसंबर 26 -- ) छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के ग्राम मिडमिडा बाजार में पारंपरिक गहरा मड़ाई मेला पूरे हर्षोल्लास और उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह मेला पिछले करीब 50 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान के रूप में स्थापित है। मेले की सबसे बड़ी विशेषता पारंपरिक भेड़ों की लड़ाई रही, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से हजारों लोग पहुंचे।

मेले में ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के तलाबीरा से आए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। भेड़ों की प्रतियोगिता में विजेता भेड़ को 5000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर मेले में 20 से 30 हजार लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं आसपास के 30 गांवों से ग्रामीणों की सहभागिता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित