मिर्जापुर , दिसंबर 30 -- विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम नव वर्ष पर यात्रियों के लिए तैयार है। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए पूरी तैयारी की है। नये साल के पहले दिन दस लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मां विंध्यवासिनी देवी के गर्भ गृह में चरण स्पर्श पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

नव वर्ष के आगमन के साथ ही विंध्यवासिनी देवी के दरबार में निरंतर वृद्धि हो रही है। पहली तारीख को भारी भीड़ होने का अनुमान है। लिहाजा जिला प्रशासन फूंक फूंक कर कदम उठा रहा है। भगदड़ की स्थिति न पैदा हो इसके लिए कई परिवर्तन किए गए हैं। काशी विश्वनाथ वाराणसी और अयोध्या दर्शन पूजन के बाद लौट प्रवाह में यहां भी दर्शनार्थियों के आने की सम्भावना है।प्रयाग कुंभ के दौरान यहां करोड़ों की भीड़ देवी के दरबार में दर्शन पूजन के लिए आयी थी। वैसे भी यहां पहले दिन हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित