मुंबई , दिसंबर 20 -- भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गायिका गोल्डी यादव का भोजपुरी गीत 'चांद' रिलीज हो गया है।
माही श्रीवास्तव, गोल्डी यादव की आवाज में गाया हुआ भोजपुरी गीत 'चांद' लेकर आईं हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव कश्मीरी पोशाक पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं। वह फूलों से भरी नाव डल झील पर चलाते हुए कश्मीर की कली लग रही हैं। इस गीत की शूटिंग कश्मीर की मनोरम वादियों, बर्फीले पर्वत, निर्मल पानी से भरी झील आदि रमणीय स्थलों पर किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'चांद' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। संगीत विनय विनायक और लिरिक्स पिंकू बाबा का है। डायरेक्टर समीय मलिक, सिनेमैटोग्राफर सैयद मुज़फ़्फ़र, एडिटर एंड कलरिस्ट सैयद मुज़फ़्फ़र, असिस्टेंट सिनेमैटोग्राफर सज्जाद मलिक हैं। लाइटिंग कैसर शब्बीर ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित