नयी दिल्ली , अप्रैल 16 -- प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने बताया है कि मार्च 2026 में केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा कुल 1,81,279 शिकायतों का निवारण किया गया।
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की ओर से केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के काम पर केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) की गुरुवार को जारी 47वीं मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित