कीव , फरवरी 26 -- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन, अमेरिका और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के बीच अगले दौर की बातचीत मार्च की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

स्थानीय मीडिया ने श्री जेलेंस्की के हवाले से कहा कि बातचीत से पहले यूक्रेन के मुख्य वार्ताकार एवं राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद सचिव रुस्तम उमरोव गुरुवार को अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि इस द्विपक्षीय बैठक में आगामी तीन-तरफ़ा बातचीत की तैयारियों, यूक्रेन की पुनर्निर्माण निधि और यूक्रेन तथा रूस दोनों देशों के बीच कैदियों की संभावित अदला-बदली पर ध्यान दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित