मुरैना , मार्च 20 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस कस्बे में मारपीट से क्षुब्ध एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी और उसके दो भाइयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना कैलारस के पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित कटी नहर के पास की है। आरोप है कि युवक विनोद जाटव के साथ उसकी पत्नी और उसके दो भाइयों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
बताया गया है कि मारपीट की घटना से आहत होकर विनोद जाटव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जयपुर (राजस्थान) में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर आया हुआ था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी। घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित