बारां , मार्च 22 -- राजस्थान के बारां जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र में पानी भरने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी स्थित नल पर झाड़ू बनाने का काम करने वाले दो युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया। जब एक युवक ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दबंग युवकों ने उस पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कस्बे में बाहर से आकर डेरा डालने वाले कुछ लोग आए दिन दबंगई करते हैं और लोगों को परेशान करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित