पटना , अप्रैल 06 -- भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और सांसद रविकिशन ने कहा कि शो मामला लीगल है सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और दर्शकों को इसे अवश्य देखना चाहिये।

रविकिशन ने आज यहां नेटफ्लिक्स के शो मामला लीगल है सीज़न 2 के प्रमोशन के दौरान कहा कि दर्शकों को मामला लीगल है जरूर देखना चााहिए। उन्होंने कहा कि यह शो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। ये घटनाएं वास्तव में हुई हैं। इसलिए यह शो पूरी दुनिया के दर्शकों के जीवन से जुड़ा हुआ है। यह शो दर्शकों के हृदय को छू लेगा और आपको ऐसा महसूस होगा कि ये किरदार आपके परिवार के ही सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा शो है जिसे लोग पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित