प्रयागराज, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में योगी सरकार नें ऑपरेशन मफिया चला कर अतीक अहमद के आर्थिक सम्राज्य पर चोट की थी जिसमे कसारी मसारी की अतीक की ज़मीन की खरीद फरोख्त और रजिस्ट्री पर रोक भी लगाई थी लेकिन समय के साथ खेल बदलने लगा, अब अतीक अहमद का करीबी शकील और उसका भाई वकील अहमद इन्ही ज़मीनो पर अवैध प्लाटिंग करके रजिस्ट्री कर रहें हैं।

सूत्रों के मुताबिक जिस ज़मीन की रजिस्ट्री पर रोक थी उन्ही ज़मीनो से ये लोग लाभ कमा रहें हैं, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) नें इस 5 बीघा ज़मीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग क़ो बुलडोज़र से ध्वस्त किया हैं पीडीए अब शकील और इसके साथी पर मुकदमा भी दर्ज कराएगी।

गौरतलब हैं की एसटीएफ की टीम नें अतीक की ज़मीनो का स्थलीए निरीक्षण किया था और इन ज़मीनो क़ो खरीदने बेचने पर रोक लगाई थी लेकिन ये लोग अतीक की ही इन ज़मीनो से बिजनेस करने लगे, सूत्रों के मुताबिक अतीक के परिवार के लोगो की मदद मे शकील आगे रहा हैं हाल ही मे इसके घर की शादी मे अतीक का बेटा अबाँन शामिल हुआ था जिसकी रील भी वायरल हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित