चंडीगढ़ , मार्च 24 -- पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को "अहंकारी" करार दिया और राज्य सरकार की न्याय के प्रति प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल उठाए।

श्री रंधावा ने कहा कि यदि पंजाब सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो वह स्वतंत्र जांच से क्यों डर रही है? पंजाब सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के लिए तैयार क्यों नहीं है? तीखी टिप्पणी करते हुए कांग्रेस सांसद ने सीबीआई को शामिल करने में राज्य सरकार की अनिच्छा पर सवाल उठाए।

उन्होंने श्री मान के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार महत्वपूर्ण मामलों में न्याय देने और पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रही है। उन्होंने जांच में हो रही देरी और चयनात्मक न्याय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के कई संवेदनशील मामले लंबित हैं या जनता की नजर में अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित