नयी दिल्ली , मार्च 20 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा के दौरान छत का पंखा गिरने से दो छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले को विद्यालय प्रशासन की घोर लापरवाही और मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा माना है।

आयोग ने बाड़मेर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस पूरी घटना पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में विशेष रूप से घायल छात्रों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण मांगा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित