रामनगर , मार्च 14 -- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी विषय की परीक्षा आज संपन्न हुयी। जिसमें राज्य में 3,212 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में गृह विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र संपन्न हुआ जिसमें 287 परीक्षार्थीअनुपस्थित रहे।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि राज्य में माध्यमिक विद्यालय के अंग्रेजी परीक्षा में 1,04,525 परीक्षार्थी पंजीकृत थे ,जिसमें से 1,01,313 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
इंटर गृह विज्ञान में 7,879 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 7,592 में परीक्षा दी,उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं अगले हफ्ते 21 मार्च को समाप्त हो जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित