धार , मई 02 -- मध्यप्रदेश में धार जिले के इन्दौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड पर माछलिया घाट स्थित ओवर ब्रिज के पास शनिवार को शराब से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहंची। पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध बीयर जब्त की गई है, हालांकि पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस की जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से किंगफिशर नामक कंपनी की बीयर भरी हुई थी। पुलिस ने एक लाख से अधिक की बीयर के साथ पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने पंचों के समक्ष शराब के साथ-साथ वाहन से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद दस्तावेजों के आधार पर वाहन मालिक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित