लखनऊ , फरवरी 02 -- उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि माघ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा व्यापक बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं। एक फरवरी तक करीब 10 लाख श्रद्धालु एवं पर्यटक निगम की बसों से प्रयागराज पहुंचकर संगम में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

सोमवार को परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि माघ मेले के लिए पूरे प्रदेश से लगभग 3800 बसें लगाई गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए एसी और नॉन-एसी दोनों तरह की विशेष बस सेवाएं प्रमुख शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से प्रयागराज तक चलाई जा रही हैं, जिससे सस्ती और सुविधाजनक यात्रा संभव हो सकी।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों में आधुनिक तकनीक, सैनेटाइजेशन व्यवस्था और पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की गई। भारी भीड़ को देखते हुए सामान्य सेवाओं के साथ अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित