नयी दिल्ली , फरवरी 25 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़रायल यात्रा का कड़ा विरोध करते हुए इसे "फिलिस्तीनी मुद्दे के साथ विश्वासघात" करार दिया है।

माकपा ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब इज़रायल गाज़ा में कथित रूप से नरसंहार कर रहा है।संघर्षविराम के बावजूद इज़रायली हमले जारी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में फिलिस्तीनियों की मौत हो रही है। इसके साथ ही कब्जे वाले पश्चिमी तट में फिलिस्तीनियों पर हमले तेज हुए हैं और अवैध बस्तियों के विस्तार में भी वृद्धि हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित