नयी दिल्ली , दिसंबर 23 -- वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म से जुड़ने की घोषणा की। माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी एक उन्नत एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म है, जिसे वैज्ञानिक खोजों को तेज करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस सहयोग के तहत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज माइक्रोसॉफ्ट की डिस्कवरी टीम के साथ गहन तकनीकी सत्रों में शामिल होगी, ताकि प्लेटफॉर्म के आर्किटेक्चर को उसके अनुरूप बनाया जा सके, सहयोग मॉडल में मिलकर काम किया जा सके और बाजार में नये उत्पाद लाने के अवसरों का पता लगाया जा सके।

माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी से जुड़ने के बाद भारतीय कंपनी रसायन विज्ञान और सामग्री विज्ञान, दवा खोज और सेमीकंडक्टर डिजाइन जैसे क्षेत्रों में समाधान को तेज़ करने वाली परियोजनाओं में भाग लेगी। डिस्कवरी पहल के माध्यम से एचसीएल टेक्नोलॉजीज अनुसंधान संस्थानों और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचारियों के एक चुनिंदा समूह में शामिल हो गयी है, जो नवाचार की सीमा को विस्तार दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित