चंपावत , अप्रैल 16 -- उत्तराखंड के चम्पावत जिला अंतर्गत स्थित मां पूर्णागिरि देवी के दर्शनों के लिए गुरुवार सुबह आया एक श्रद्धालु संदिग्ध परिस्थिति में बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने श्रद्धालु को रेस्क्यू कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

एसडीआरएफ प्रवक्ता ने बताया कि चंपावत जिला के पूर्णागिरी क्षेत्रांतर्गत थाना काली मंदिर से टीम को सूचना प्राप्त हुई कि रामबेड़ा क्षेत्र में एक श्रद्धालु अचानक बेहोश हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटना स्थल पहुंची। जहां टीम ने उक्त व्यक्ति का नाम अनुज कुमार (24) पुत्र शिव कुमार बताया। वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है। जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इसके बाद टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए श्रद्धालु को सुरक्षित नजदीकी अस्पताल पहुँचाकर भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित