नयी दिल्ली , दिसंबर 09 -- कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनकी मां सोनिया गांधी पर नागरिकता हासिल करने से पहले वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के आरोप को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा है कि उन्होंने पूरी उम्र देश की सेवा की है, लेकिन उन्हें इस अवस्था में बेवजह परेशान किया जा रहा है।
श्रीमती वाड्रा ने यहां संसद भवन परिसर में मंगलवार को इस संबंध में संवाददाताओं के सवालों पर कहा कि श्रीमती गांधी ने नागरिकता हासिल करने के बाद ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित