महोबा , अप्रेल 24 -- उत्तर प्रदेश के महोबा जिले मे शुक्रवार को भ्रस्टाचार निरोधक टीम ने राजस्व विभाग के क़ानूनगो को पांच हजार रूपये की घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। एंटी करप्सन टीम के प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया की महोबा सदर तहसील मे कबरई- सुरहा क्षेत्र के क़ानूनगो ओम प्रकाश निगम के खिलाफ कार्यवाही एक किसान मानवेन्द्र सिंह की शिकायत पर की गयी. क़ानूनगो द्वारा कृषक की भूमि की नाप जोख के लिए घूस मांगते हुए उसे काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था. पीड़ित किसान ने भ्रस्टाचार को बढ़ावा न देकर रिश्वत खोर क़ानूनगो को गिरफ्तार कराने के लिए एंटी करप्सन टीम से सम्पर्क साधा था।

श्री शर्मा ने बताया की क़ानूनगो की गिरफ्तारी के लिए टीम ने विशेष ब्यूह रचना की थीं.उसने किसान को घूस के पैसों सहित कानपुर - सागर राष्ट्रीय राजमार्ग मे मुख्यालय से करीब तीन किमी दूर स्थित छोटी चंद्रिका फिलिंग स्टेशन मे बुलाया था.पैसे का लेनदेन होते ही यहां पहले से सादा वर्दी मे तैनात टीम के सदस्यों ने क़ानूनगो को धर दबोचा।

मामले मे सदर कोतवाली मे मुकदमा पंजीकृत कराके आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है की पिछले तीन सालो मे महोबा जिले मे घूस खोरी मे करीब डेढ़ दर्जन अधिकारियों ओर कर्मचारियो के खिलाफ विजिलेन्स द्वारा कार्यवाही की जा चुकी है. एक माह पहले यहां सी एम ओ कार्यालय मे परियोजना अधिकारी जीतेश सोनी को गिरफ्तार किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित