महोबा , दिसंबर 26 -- उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस ओर एसओजी टीम ने संयुक्त मुठभेड़ में 25 हज़ार के इनामी गैंगस्टर अपराधी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने यहां बताया कि लम्बे समय से फरार चल रहे अपराधी घनश्याम उर्फ़ घंसु पाल के धरोन गांव के जंगल में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर कबरई पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे एक संदिग्ध को ललकारने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लग जाने के कारण वह गिर गया. जिसके उपरान्त पुलिस द्वारा उसे दबोच लिया गया।

उन्होने बताया कि अपराधी घनश्याम उर्फ़ घंसु पाल के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किये है। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन क्रेक डाउन अभियान में 25 हज़ार के इनामी इस अपराधी की गिरफ्तारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित