हाजीपुर, मार्च 18 -- पूर्व मध्य रेल ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्यालय, हाजीपुर स्थित वैशाली रेल प्रेक्षागृह में महिला रेलकर्मियों के लिए सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया।

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह तथा पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सुनिता सिंह ने समारोह का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह एवं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह ने पांचों मंडलों एवं मुख्यालय के रेलकर्मियों के उच्च तकनीकी/व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहीं 739 चयनित पुत्रियों को कर्मचारी कल्याण निधि से छात्रवृति के रूप में एक करोड़ 33 लाख रुपए की राशि वितरित की। इसके साथ ही कक्षा-8 में पढ़ रही 62 रेलकर्मियों के बच्चियों को साईकिल वितरित की गयी तथा इस माह में रेल सेवा से सेवानिवृत्त हो रही छह महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित