मैड्रिड , मार्च 26 -- फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने स्पेन में महिला फुटबॉल में अपना दबदबा साबित करते हुए यूईएफए महिला चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में रियल मैड्रिड के खिलाफ 6-2 से शानदार जीत दर्ज की।
बुधवार को खेले गये मुकाबले में एवा पाजोर के छठे मिनट में किये गये गोल की बदौलत बार्सिलोना ने खेल पर जल्दी ही अपना नियंत्रण बना लिया। 13वें मिनट तक स्कोर 2-0 हो गया था, जब गोलकीपर मिसा रोड्रिगेज विक्की लोपेज के क्रॉस पर एस्मी ब्रुग्ट्स के फार-पोस्ट हेडर को रोक नहीं पाईं।
लिंडा कैसिडो ने कुछ समय के लिए मैड्रिड को मैच में वापस ला दिया; उन्होंने दौड़ लगाते हुए ऑफसाइड ट्रैप को तोड़ा, काटा कोल को छकाया और शांत भाव से गोल कर दिया। लेकिन सिर्फ दो मिनट बाद, इरीन पारेडेस ने एक कॉर्नर से ज़ोरदार हेडर लगाकर बार्सिलोना की दो गोल की बढ़त को फिर से बहाल कर दिया।
पाजोर ने 57वें मिनट में फिर से गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। सात मिनट बाद लोपेज ने पांचवां गोल किया। कैरोलीन ग्राहम हैनसेन ने दाईं ओर जगह बनाई और गेंद को पीछे की ओर खींचा, जिसके बाद लोपेज ने अपने बाएं पैर से गोल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित