श्रीगंगानगर , फरवरी 24 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक महिला को ब्लैकमेल करके उससे दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गहन छानबीन के बाद आरोपियों करणवीरसिंह (21) और सागर (20) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत की कि दो महीने पहले इंस्टाग्राम पर करणवीर से उसकी पहचान हुई थी। उसने किसी तरह उसके फोटो और वीडियो बना लिये1 इसके बाद वह उसे धमकाकर सागर के घर ले गया जहां उसने दुष्कर्म किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित