संभल , जनवरी 23 -- उत्तर प्रदेश में संभल जिले के हजरतगढ़ी क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में मिला है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम सिसौटा और वहीद्दीनपुर के बीच जंगल में चरण सिंह के खेत में शुक्रवार को सुबह के समय बच्चों ने एक महिला के शव को पड़े देखकर शोर मचाया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। महिला का सिर कुचला हुआ था। महिला की पहचान ग्राम सिसौटा निवासी नन्हे की पत्नी सेवुल निशा (32) के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित