नयी दिल्ली , अप्रैल 10 -- कांग्रेस मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर चुनावी लाभ के लिए इन मसलों पर जल्दबाजी में कदम उठाने का आरोप लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित