कोच्चि , दिसंबर 17 -- भारत के नंबर एक ट्रैक्टर ब्रांड महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपनी 'फोर-व्हील-ड्राइव' (4डब्ल्यूडी) ट्रैक्टरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन और आपूर्ति बढ़ा दी है।
मांग में यह उछाल कृषि और ढुलाई गतिविधियों में वृद्धि और तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों में विशेष कृषि उपकरणों के बढ़ते उपयोग के कारण देखा जा रहा है। किसान बेहतर उत्पादकता और अलग-अलग कामों में इस्तेमाल के कारण 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर्स की ओर रुख कर रहे हैं।
महिंद्रा अपनी अर्जुन, नोवो, युवो टेक प्लस, जीवो और ओजेए सीरीज के ट्रेक्टरों के माध्यम से 20-70 हॉर्सपावर श्रेणी में सबसे अधिक विविधता पेश करता है। भारत में डिजाइन और विकसित किए गए ये ट्रैक्टर छोटे और बड़े दोनों तरह के खेतों के लिए उपयुक्त हैं। साथ ही, अलग अलग तरह की मिट्टी और चुनौतीपूर्ण इलाकों में भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए सक्षम हैं।
उद्योग पर्यवेक्षकों का कहना है कि 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर्स को अपनाना एक वैश्विक कृषि चलन है, जो भारत में लगातार गति पकड़ रहा है। अधिक जागरूकता, सहायक सरकारी नीतियों और सब्सिडी योजनाओं ने किसानों को 4डब्ल्यूडी तकनीक में अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित