महासमुंद, अप्रैल 04 -- छत्तीसगढ के महासमुंद में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोडा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये मूल्य के 281.900 किलोग्राम गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र के निवासी हैं, जो दो अलग-अलग वाहनों में उड़ीसा के फुलवानी क्षेत्र से गांजा लेकर महाराष्ट्र के पुणे की ओर जा रहे थे।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिंघोडा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल में घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित