भदोही , फरवरी 15 -- शिव व शक्ति के दिव्य संयोग महाशिवरात्रि पर रविवार को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी असीम कृपा पाने के लिए शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का शुरू हुआ सिलसिला दोपहर बाद तक भी जारी रहा। श्रद्धालु भगवान शिव के पंचाक्षरी महामंत्र "ॐ नमः शिवाय" के जाप के साथ पूरे विधि विधान से शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा व चंदन अर्पित करते नजर आए।

काशी- प्रयाग के मध्य वरूणा व वसुही नदियों की पवित्र स्थली पर अवस्थित पौराणिक संगोनाथ मंदिर पर तो शिवरात्रि आगमन से तीन-चार दिन पहले से ही तैयारी का सिलसिला शुरू हो गया था। रविवार को महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही भगवान शिव के लिंग पर जलार्पण का शुरू हुआ सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित