रांची , मार्च 30 -- झारखंड की राजधानी रांची में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को विशेष व्यवस्था लागू की गई है।
रांची नगर निगम ने निर्देश जारी करते हुए निगम क्षेत्र में सभी बधशालाओं तथा मांस, मछली और मुर्गा बेचने वाली दुकानों को पूर्णतः बंद रखने का आदेश दिया है। जारी आदेश के अनुसार, इस दिन किसी भी प्रकार का मांस, मछली या मुर्गा की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने सभी दुकानदारों और नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित