सांगली , अप्रैल 16 -- महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक अमोल मिटकरी ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे एक साजिश करार दिया है।
यहां डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित एक व्याख्यान के दौरान श्री मिटकरी ने दावा किया कि इस दुर्घटना के पीछे वीआरएस एविएशन कंपनी, उसके मालिक और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारी "मास्टरमाइंड" हैं।
श्री मिटकरी ने चेतावनी दी है कि जब तक इस मामले में जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक वह चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से सवाल उठाया कि वीआरएस कंपनी, उसके मालिक और डीजीसीए अधिकारियों को आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित