अमरावती , अप्रैल 03 -- महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बच्चू कडू के खिलाफ एक भाजपा विधायक के भाई की हत्या की कथित साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, यह प्राथमिकी चांदुर बाजार थाने में दर्ज की गई है, जिसमें श्री कडू और उनके सहयोगियों पर भाजपा विधायक प्रवीण तायडे के भाई की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित