मुंबई , मार्च 18 -- महाराष्ट्र सरकार युवाओं के बीच स्वरोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक अप्रैल से 'मुख्यमंत्री उद्यमिता एवं नवाचार महाकोष ' एक विशेष योजना शुरू करेगी।
राज्य के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बुधवार को विधान परिषद में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस पहल के तहत लगभग पांच लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता मिलेगी।
यह घोषणा विधायक विक्रांत पाटिल, प्रसाद लाड और उमा खापरे द्वारा बढ़ती बेरोजगारी पर उठाए गए सवाल के दौरान हुई। श्री लोढ़ा ने उल्लेख किया कि राज्य ने पहले ही 2,507 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से 3.84 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया है, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिली है।
उन्होंने जानकारी दी कि 2024 और 2026 के बीच राज्य भर में कुल 1,139 रोजगार मेले आयोजित किए गए, जिसके परिणामस्वरूप 62,613 युवाओं को नौकरियां मिलीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित