सिंधुदुर्ग , मार्च 09 -- बदलते मौसम और कीटों के हमले के कारण आम के उत्पादन में हुई 85 प्रतिशत की भारी गिरावट के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार सिंधुदुर्ग जिले में आम के बागों की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करेगी।

जिला संरक्षक मंत्री नीतेश राणे ने सिंधुदुर्ग में रविवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस पहल के लिए जिला योजना समिति (डीपीसी) से 4.5 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। योजना के तहत 34,296 हेक्टेयर में फैली आम की खेती को कवर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित